PM के बयान से तिलमिलाया पाक, कहा- आतंक पर ब्रिक्स को गुमराह कर रहे हैं मोदी

0

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ‘‘आतंकवाद की जननी’’ होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने रविवार(16 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि भारतीय नेता इस मुद्दे पर ब्रिक्स देशों को ‘‘गुमराह’’ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंडो-यूएस फोरम में बोली सुषमा, वैश्विक चुनौती बना सीमा पार आतंकवाद

अजीज ने कहा कि ‘‘श्री मोदी अपने ब्रिक्स और बिम्सटेक सहयोगियों को गुमराह कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर में ‘‘अपनी निर्ममता को छिपाने के लिए व्यग्रता से प्रयास कर रहा है।’’

इसे भी पढ़िए :  पूर्व PM मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को बताया ‘बड़ी त्रासदी’, कहा- ईमानदार भारतीयों को भारी नुकसान

अजीज ने कहा कि आतंकवाद की निंदा करने में पाकिस्तान ब्रिक्स और बिम्सटेक के सभी सदस्यों के साथ है तथा वह ‘‘पाकिस्तान की धरती पर भारतीय राज्य द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सहित’’ बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद की समस्या से मुकाबला करने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता जताता है।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला कहा, 'कश्मीर में अशांति का ठीकरा सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं फोड़ा जा सकता'