खाई में गिरने से पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी की मौत

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हजरो के नजदीक रावलपिंडी-पेशावर मार्ग पर पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया ।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग पर बीवी को बंधक बनाने का आरोप लगाने वाला धोखेबाज पति बेनकाब!

पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस :आईएसपीआर: के अनुसार, कल रात लेफ्टिनेंट कर्नल शाहिद और मेजर जलाल एक सैन्य काफिले में रावलपिंडी से नौशेरा जा रहे थे। कंटेनरों के चलते मार्ग अवरद्ध था, इसलिए दोनों अधिकारी वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए वाहन से नीचे उतर गये ।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में सेना के तलाशी अभियान में 11 आतंकवादी गिरफ्तार

आईएसपीआर के अनुसार, ‘‘रात के अंधेरे में दोनों अधिकारी हजरो के पास एक खाई में जा गिरे। दुर्घटना में शाहिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जलाल गंभीर रूप से घायल हो गये ।’’

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना की दो टूक, कहा 'अगर जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक'

(पीटीआई भाषा के हवाले से खबर)