बेंगलुरु में आर्मी ऑफिसर की पिटाई, गाड़ी का नंबर देखकर पीटा

0

बेंगलुरु : बेंगलुरु के कगदासपुरा में एक आर्मी ऑफिसर को अज्ञात लोगों के समूह ने ‘उत्तरीय भारतीय’ होने की वजह से कथित रूप से उन पर हमला किया। हमले में ऑफिसर को उनके माथे पर चोट आई है। लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे, तभी भीड़ में से कार्तिक नाम के एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और उनको बचाया जिसके बाद वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, और उसके बाद में बैय्यप्पनहली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़िए :  जम्मूू कश्मीर: सोपोर में सुरक्षा बलों ने किए दो आतंकी ढ़ेर, मुठभेड़ जारी

रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय मेजर ट्रैफिक जाम में फंसे थे, तभी एक ऑटो चालक गुस्से में आया और उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्लेट देख मेजर को यह कहकर कोसने लगा कि तुम उत्तरीय भारतीय को शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाना नहीं आता। जिसके बाद चार अन्य लोगों आए और मेजर को उनकी गाड़ी से बाहर निकाल कर बेहद बुरी तरह से उनको पीटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर: मार गिराए गए स्कूभल में छिपे दो आतंकी, दो जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

बैय्यप्पनहली पुलिस ने बताया मामले की जांच पड़ताल चल रही है, आरोपी की तालाश जारी है। आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़िए :  84 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी बचत पूंजी में से सेना को डोनेट किये 1 करोड़ रूपए