‘7 मुस्लिम देशों के बाद अब पाकिस्तान पर भी बैन लगा सकते हैं ट्रंप’

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शपथ लेने के एक हफ्ते के अंदर ही शरणार्थियों पर कड़े आदेश जारी कर दिए हैं। चरमपंथी इस्‍लामिक आतंकवाद का सफाया करने के मकसद से उन्‍होंने सात मुस्लिम देशों से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को अमेरिका आने पर बैन कर दिया है।

ट्रंप प्रशासन के आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में आने पर कम से कम 90 दिनों तक प्रतिबंध होगा। साथ ही अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि इन सात देशों के अलावा भविष्‍य में पाकिस्‍तान का नाम भी उस सूची में शामिल हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के इस शख्स को अमेरिका ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्‍टाफ रींस प्रीबस ने सीबीएस न्‍यूज से बातचीत के दौरान कहा कि ये वही सात देश हैं, जिनकी पहचान कांग्रेस और ओबामा प्रशासन दोनों ने ही ऐसे देशों के रूप में की थी जहां खतरनाक आतंकवाद फलफूल रहा था।

इसे भी पढ़िए :  जापानी डॉक्टर ओहसुमी ने नोबेल चिकित्सा का पुरस्कार जीता

प्रीबस ने कहा कि अब आप उन देशों की तरफ उंगली उठा सकते हैं, जहां ऐसी ही समस्‍या है जैसे कि पाकिस्‍तान एवं अन्‍य देश। शायद हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। लेकिन फिलहाल के लिए तात्कालिक कदम यह है कि इन देशों में जाने और इनसे आने वाले लोगों की कठोरतम जांच-पड़ताल की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बदला’, मार गिराए 37 आतंकी, अभी और की तलाश

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse