पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश का भारत आने से इंकार

0
मुख्य न्यायाधीश

LOC के पार भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते संबंधो के असर दिखाई देने लगे हैं। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली ने नई दिल्ली में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस के लिए आने से इंकार कर दिया है। इस कॉन्फ्रेंस में पड़ोसी देशों में बढ़ रहे तनाव पर चर्चा की जानी थी।

इसे भी पढ़िए :  यूरोपीय देश आतंकवादियों की सहायता करना बंद कर दें: सीरियाई राष्ट्रपति

सम्मेलन का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक होगा। जस्टिस जमाली ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ठाकुर को पत्र के जरिये शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मौजूदा हालात में वह सम्मेलन में शामिल होने में असमर्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या भूमि विवाद पर 11 अगस्त से सुप्रीम कोर्ट करेगा रोजाना सुनवाई

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों को मारने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बहुत बड़ गया है। सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों के अलावा कई पाकिस्तानी जवानों के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि पाकिस्तान भारत के सर्जिकल हमले को नकार रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि LOC में भारत ने कोई सर्जिकल हमला नहीं किया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी 8 भारतीय सैनिकों को मारने का दावा किया था।

इसे भी पढ़िए :  जिस मामले पर बड़ी पीठ फैसला कर चुकी हो, उस पर पुनर्विचार अंत: न्यायालय अपील की तरह: SC