पाकिस्तान में तेल टैंकर फटने से 123 लोगों की जलकर मौत, 70 से ज्यादा जख्मी

0
तेल टैंकर
फोटो ट्विटर से ली गई है।

पाकिस्तान में तेल का टैंकर फटने की खबर है। रविवार (25 जून) को हुए इस हादसे में अबतक 123 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 से ज्यादा लोग फिलहाल घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब के भवालपुर शहर की बताई जा रही है।  पाकिस्तान की डॉन न्यूज के मुताबिक टैंकर में धमाका फ्यूल लीकेज होने के कारण हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी जद में आने से लगभग 75 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक टैंकर के पलट जाने की वजह से यह दुर्घटना घटी। टैंकर के पलटने के बाद उससे तेल बहने लगा जिसे इकट्ठा करने के लिए वहां पर लोग जमा हो गए थे। मामले की बाकी जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  देखिए, ये है दुनिया का सबसे लकी ट्रेन इंजीनियर

टैंकर फटने से आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि उसके आस-पास मौजूद लगभग 12 और वाहन आग की जद में आकर जल गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत बाचव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। दो दमकल गाड़ियों ने आग पर जल्दी ही काबू पा लिया था। वहीं घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। मामले की बाकी जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  बड़े आतंकी हमले की घात लगाए बैठे ISIS के दहशतगर्दों पर जंगली सुअरों ने किया हमला, 3 की मौत