अमेरिका में विमान क्रैश, 6 लोगों की मौत

0

दिल्ली

अमेरिका में विमान के क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वर्जिनिया राज्य के शैनन हवाई अड्डे पर एक निजी विमान उतरने के दौरान पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।

एनबीसी वाशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक कल विमान रनवे के आखिरी छोर पर हादसे का शिकार हो गया।

इजिप्ट एयर फ्लाइट क्रैश, सवार सभी 66 लोग की मौत


वर्जिनिया राज्य के पुलिस सार्जेंट एफ एन टाइलर के मुताबिक विमान लैंडिंग नहीं करके फिर से उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  गर्लफ़्रेंड के लिए दो दिन तक बर्फ़ीले रेलवे ट्रैक रहा ये कुत्ता, रफ़्तार से आती ट्रेन की भी नहीं की परवाह – देखिए वीडियो

उन्होंने बताया, ‘ इसके बाद विमान रनवे के अंतिम दक्षिणी हिस्से में गया और पेड़ से अचानक टकरा गया।‘ अधिकारी के मुताबिक विमान जैसे ही पेड़ से टकराया, उसमें आग लग गई।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में IS के कब्जे वाले हिस्से पर हवाई हमला, 7 बच्चों समेत 10 की मौत VIDEO

पुलिस के मुताबिक सभी छह शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि वो लोग वर्जिनिया के नहीं हैं। दुर्घटना की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में प्रतिबंधित चरमपंथी समूह के एक और नेता को दी गई फांसी