गौरतलब है कि गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है। इसके लिए शी चिनपिंग शुक्रवार को ही गोवा पहुंचे हैं। यह सम्मेलन 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार को 5:40 पर वह मोदी से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, चीन पाकिस्तान की तरफ से भारत को बॉर्डर पर ‘संयम’ बरतने और खटास में चल रहे रिश्तों को सुधारने के लिए मनाने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि अगर चीन ने पाकिस्तान का राग छेड़ा तो मोदी भी चुप नहीं रहेंगे। मोदी भी चीन को कहेंगे कि वह पाकिस्तान को समझाए ताकि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर सकें। भारत की तरफ से चीन को यह भी बताया जाएगा कि अगर पाकिस्तान में आंतकवाद का खात्मा नहीं हुआ तो उसका चीन-पाक कॉरिडोर भी खतरे में पड़ सकता है। मोदी आतंकी मसूद अजहर की बात भी छेड़ सकते हैं। शी जिनपिंग को उसके खिलाफ सबूत दिखाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा न्यूक्लियर स्पलायर्स ग्रुप (NSG) में एंट्री को लेकर भी भारत बात कर सकता है।
Goa: Tibetans stage protest in Margao, hold placards with 'Free Tibet and end the occupation' and 'China OUT of Tibet now' slogans pic.twitter.com/O7LUQrWdXG
— ANI (@ANI_news) October 15, 2016
Goa: Police detain Tibet activists who were staging protest in Margao against China's illegal occupation of Tibet pic.twitter.com/Ehz8dDxBvH
— ANI (@ANI_news) October 15, 2016