तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी में रूस, अमेरिका को आया पसीना!

0
रूस

अमेरीका और NATO विश्व युद्ध  के डर से फिर दहशत में दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह ये है कि अमेरिका को रूस से खतरा हो रहा है। अमेरीकी मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक रूस ने दशकों से वीरान पड़े अपने कई मिलिट्री बेस पर आर्मी तैनात करनी शुरू कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं रूस इन सैन्य अड्डों पर अपनी अत्याधुनिक न्यूक्लियर मिसाइल भी तैनात कर रहा है। नाटो को डर है कि रूस इन अड्डों से वॉशिंगटन, कैलिफोर्निया, साउथ दकोटा और अलास्का को अपने निशाने पर लेने की तैयारी में है। इससे ये साफ है कि कहीं न कहीं अमेरिका को तीसरे विश्व युद्ध की आहट महसूस हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका के विकास में हिंदुओं का बहुमूल्य योगदान

आपको बता दें कि रूस के सभी बेस पर आर्मी का जमावड़ा है और इन्हें पहले की तुलना में यहां अत्याधुनिक न्यूक्लियर मिसाइल लगाई जा रही हैं, जो एक ही झटके में वो वॉशिंगटन, कैलिफोर्निया, साउथ दकोटा और अलास्का से लेकर नाटो के कई देशों में तबाही मचा सकता है।

ये सभी सेकेंड वर्ल्ड वर्ल्ड वॉर के वक़्त USSR के अहम् आर्मी बेस हुआ करते थे। हालांकि साल 1960 के बाद से ये बेस एकदम वीरान थे और भुतहा शहर में तब्दील हो गए थे। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सोवियत यूनियन के टूटने के बाद अब भी रूस में ऐसे 15 मिलिट्री बेस मौजूद हैं जिन्हें देश के ऑफिशियल नक़्शे से दूर रखा जाता है। दुनिया में किसी भी देश के पास इन शहरों के नाम और लोकेशन की पुख्ता जानकारी नहीं है। सुरक्षा वजहों के चलते इन जगहों पर विदेशियों या मीडिया को भी जाने की इजाजत नहीं है।

सोवियत यूनियन के टूटने के बाद अब भी रूस में 15 सीक्रेट सिटीज हैं, लेकिन दुनिया में किसी भी देश के पास इन शहरों के नाम और लोकेशन की पुख्ता जानकारी नहीं है। सुरक्षा वजहों के चलते न ही ये मैप में नजर आते हैं और न ही इन जगहों पर विदेशियों को जाने की इजाजत है। वहीं, सुरक्षा मामलों में मीडिया की दखलदंजी तो रूस को कतई पसंद नहीं। इसी के चलते यहां हो रही हलचल से लोग अनजान हैं। इनमें से कुछ मिलिट्री बेस की जानकारी ही अमेरिका और नाटो देशों द्वारा जारी की गईं हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पिता ने दो बेटों के साथ पुल से लगाई छलांग, दोनों बच्चे जीवित