अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे बहस में  ट्रंप ने लिया हिलेरी को जेल भेजने का संकल्प

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं हिलेरी ने आरोप लगाया कि ट्रंप का वर्ष 2005 का वीडियो ‘असली’ ट्रंप को पेश करता है। इसके जवाब में ट्रंप ने हिलेरी के पति बिल क्लिंटन पर बीते दशकों में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वर्ष 2005 की वीडियो में ट्रंप महिलाओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां करते पाए गए थे, जिसके कारण व्हाइट हाउस तक पहुंचने के उनके अभियान को धक्का लगा और कई शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। ट्रंप ने कहा कि शुक्रवार को सामने आए वीडियो से वह ‘‘बेहद शर्मिंदा’’ हैं और उससे ‘‘नफरत’’ करते हैं। लेकिन उन्होंने इसे आपस में की गई मजाकिया बातचीत करार देकर खारिज कर दिया। बहस के दौरान ट्रंप के वीडियो की वह क्लिप चर्चा का विषय बन गई, जिसमें वह भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और महिलाओं को उनकी मर्जी के बिना छूने की बात कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  विकीलीक्स ने रूस की मिलीभगत से की ट्रम्प की मदद

वीडियो के सामने आने और 27 सितंबर को पहली बहस में अपने प्रदर्शन के कारण दबाव में आए ट्रंप अवज्ञा जैसी मुद्रा अपनाते दिखे। मीडिया ने पहली बहस में ट्रंप के व्यवहार को आक्रामकता और अज्ञानता से भरा बताया था।

इसे भी पढ़िए :  चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

ट्रंप ने संकल्प लिया कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वर्ष 2009-13 में विदेश मंत्री रहने के दौरान हिलेरी द्वारा उनके निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल किए जाने के मुद्दे पर एक विशेष जांच बैठाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में IS के कब्जे वाले हिस्से पर हवाई हमला, 7 बच्चों समेत 10 की मौत VIDEO

अगले पेज पर देखे पूरा डिबेट

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse