अमेरिका में निशाने पर भारतीय, अब सिख को गोली मार कर कहा ‘वापस जाओ’

0
अमेरिका
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

वॉशिंगटन : अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक सिख को मास्क पहने एक गनमैन ने ‘वापस अपने देश जाओ’ चीखने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। पिछले कुछ दिनों यूएस में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का तीसरा मामला है।

इसे भी पढ़िए :  CIA का दावा, 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी हाइड्रोजन बम टेस्ट करने की तैयारी

39 वर्षीय सिख के साथ यह वारदात शुक्रवार को उस समय हुई जब वह वॉशिंगटन के केंट स्थित अपने घर के बाहर कार की मरम्मत कर रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मास्क पहने एक आदमी आया और बहस करने लगा। उसने ‘वापस अपने देश जाओ’ चीखने के बाद हाथ में गोली मार दी।

इसे भी पढ़िए :  14 साल के छात्र ने दी थी आतंकी धमकी, गिरफ़्तार

पिछले महीने एक भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीबोटला और इस गुरुवार को भारतीय बिजनसमैन हर्निष पटेल की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अमेरिका में बढ़ते हेट क्राइम का एक और मामला सामने आ गया।

इसे भी पढ़िए :  'भारत-पाक के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभा रहा है अमेरिका'

पीड़ित ने बताया कि आरोपी 6 फिट लंबा श्वेत नागरिक था और उसने चेहरे के ऊपरी हिस्से पर मास्क पहन रखा था। स्थानीय सिख नेता ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह और उसके परिजन काफी डरे हुए हैं।