पाक राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों पर स्पीच चोरी का आरोप, 11 साल के लड़के ने दर्ज कराया मुकदमा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद मॉडल कॉलेज में पढ़ने वाले हैदर ने अपनी याचिका में कहा है कि उसने जिन्ना के जन्मदिवस पर हुए राष्ट्रपति कार्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और 23 मार्च को भाषण दिया था, जिसके लिए खुद राष्ट्रपति ने उसे प्रशंसा पत्र दिया था। उसकी स्पीच राष्ट्रपति कार्यालय से स्वीकृत हुई थी। जब वह 22 दिसंबर को पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन पहुंचा तो उसे मेक अप के लिए भेज दिया गया और वहां से आकर वह भाषण देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगा। लेकिन उसे धक्का उस वक्त लगा जब उसे कहा गया कि उसकी स्पीच को दूसरे स्कूल की एक लड़की पढ़ेगी।

इसे भी पढ़िए :  इंडोनेशिया में नौका में आग लगने से 23 की मौत, 17 लापता

हैदर के वकील ने कहा कि इससे उनके मुव्वकिल को बेहद निराशा हुई और कार्यालय के अधिकारियों ने उसकी बेइज्जती भी की। इसे बौद्धिक संपदा और कॉपीराइट का उल्लंघन बताते हुए वकील ने चोरी करार दिया और स्पीच का इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारण रोकने की भी मांग की।

इसे भी पढ़िए :  देखें वीडियो: पाकिस्तान में कैसे ईसाइयों पर होता है जानवरों की तरह अत्याचार

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse