बेईमानों को PM मोदी का निमंत्रण, कहा- लौट आइए, हम आपको फांसी पर नहीं चढ़ाएंगे

0
मोदी
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार(12 दिसंबर) को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब बेईमानों की बर्बादी का समय आ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन के बाद आपकी(जनता) तकलीफ कम होनी शुरू होगी और बेईमानों की तकलीफ बढ़ने लगेगी। साथ ही मोदी ने काले धन रखने वालों को निमंत्रण देते हुए कहा कि बेइमान लोग सही रास्ते पर लौट आएं, हम उन्हें फांसी पर नहीं चढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  प्लेटफॉर्म पर लग्जरी कार लेकर घुसा क्रिकेटर, हुआ अरेस्ट

पीएम ने कहा कि अगर बेईमानों को मोदी का डर न हो, तो कोई बात नहीं, लेकिन देश वासियों को कभी कम मत आंकिए। उनसे तो आपको डरना ही पड़ेगा। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि बैंक वालों को पटा लो, सब काला सफेद हो जाएगा। काले-गोरे के खेल वाले, आप तो मरे और बैंक वालों को भी मरवा दिया।

इसे भी पढ़िए :  8 साल बाद बैंक ने लौटाए 48 लाख रुपये

मोदी ने कहा कि हमने कहा था कि यह लड़ाई समान्य नहीं है। जिन्होंने 70 साल मलाई खाई है, वे पूरी ताकत लगा देंगे। हमने 8 नवंबर को रात 8 बजे बहुत बड़ा हमला बोल दिया। जाली नोट और कालेधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का बिगुल बजा दिया।

इसे भी पढ़िए :  अहमदाबाद में कार से मिले 2000 रुपये के 500 नए नोट

प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हमला बताते हुए कहा कि ये लड़ाई तक तक नहीं रूकेगी, जब तक हम जीतेंगे नहीं।

आगे पढ़ें, भगवान राम से की शिवाजी की तुलना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse