पाक में आंतकियों की नपाक हरकत, आध्यात्मिक नेता को सरेआम मारी गोली

0
पाकिस्तानी धार्मिक नेता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पाकिस्तान में फिरकापरस्ती से संबंधित हिंसा की दो अलग अलग घटनाओं में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अल्पसंख्यक जिकरी समुदाय के एक आध्यात्मिक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि कराची में शिया बाप-बेटे की जान ले ली गयी।
जिकरी समुदाय के आध्यात्मिक नेता सैयद मुल्ला अख्तर मुल्लई की कल बलूचिस्तान के केच जिले के बालगाथेर गदागी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आहट से खौफज़दा पाकिस्तान, आसमान में रैकी करते दिखे पाक एयर फोर्स विमान

पुलिस ने कहा कि मुल्लई अपने एक अनुयायी की शादी कराने के बाद घर लौट रहे थे जब मोटरसाइकिल से आए अज्ञात लोगों ने उनपर गोलियां चलायीं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की तारीफ वाले बयान पर माफी नहीं मांगेंगी रम्या, कहा- मैंने कुछ गलत नहीं कहा

प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

ऑल पाकिस्तान मुस्लिम जिकरी अंजुमन ने मुल्लई की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि गत 20 सितंबर को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के पंजगुर इलाके में समुदाय के कई घरों एवं धार्मिक स्थलों में आग लगा दी थी।

इसे भी पढ़िए :  गिलानी के करीबी देविंदर ने पाकिस्तान को भेजी खुफिया जानकारी : एनआईए

दूसरी घटना में कल देर रात बंदकूधारियों ने कराची के गुलिस्तां-ए-जौहर इलाके में एक इमामबारगाह के एक ट्रस्टी और उसके बेटे की हत्या कर दी।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse