जापान में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

0
जापान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जापान के उत्नोमिया शहर में पार्क के नजदीक हुए कई धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी आपातकालीन सेवा ने दी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक़ स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11।30 बजे पार्क के पास एक के बाद एक दो धमाके हुए। टोक्यो ब्रॉडकास्टर एनएचके वर्ल्ड ने जो तस्वीरें जारी की हैं उनमें पार्क के पास दो जली हुई कारें दिखाई दे रही हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि विस्फोट का क्या कारण है।

इसे भी पढ़िए :  भारत की शंघाई सहयोग संगठन में एंट्री

जापान की समाचार एजेंसी क्योदो का कहना है कि पार्क के नजदीक त्योहार से जुड़ा कोई उत्सव चल रहा था। पार्क में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने एनएचके को बताया कि उसे ‘भारी आवाज’ और ‘गोली पाउडर’ की महक आई। एनएचके के अनुसार उत्नोमिया स्टेशन के पास के एक वीडियो कैमरा में एक के बाद एक तीन विस्फोट की आवाज सुनाई देती है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें पोस्ट की जा रही है उसमें इलाके से काला धुंआ उठता नजर आ रहा है।
अगले पेज पर देखिए- वीडियो

इसे भी पढ़िए :  चीन में कुदरत का कहर, तूफान से कई गांव खत्म, 78 लोगों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse