चीन से पहले भारत आएंगे नेपाल के PM प्रचंड

0

पडो़सी मुल्क नेपाल के पीएम ने भारत आने का न्यौता स्वीकर कर लिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 3 दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। अगले महीने या 15 सितंबर को प्रचंड भारत आएंगे।  प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला विदेश दौरा होगा। प्रचंड 15 सितंबर को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल की ललकार, पीएम से कहा-संसद में आइए फिर देखते हैं कौनसा इमोशन हैं

उच्चपदस्थ सूत्रों ने रविवार को प्रचंड की यात्रा की पुष्टि की। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही उनसे मिलने आए उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि के जरिये प्रचंड को भारत यात्रा का न्योता दिया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान: श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को अमेरिका ने मार गिराया

मोदी सरकार की तरफ से नेपाल की नई सरकार और प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी गई। बड़ी बात ये है कि प्रचंड ने चीन से पहले भारत का न्यौता स्वीकार किया और प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले भारत यात्रा का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर राहुल ने पीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 तीखे तीरों से मोदी पर किया हमला, जरूर पढ़ें