ब्रिटेन के परमाणु स्टेशनों और एयरपोर्ट्स पर आतंकी हमले का खतरा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुरक्षा विशेषज्ञों का भी मानना है कि खुफिया जानकारियों को गंभीरता से लेना होगा। रक्षा और सुरक्षा से जुड़े एक स्वतंत्र थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टिट्यूट के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल प्रफेसर मैल्कम चैंबलर्स का कहा है कि सरकार के लिए ‘तेजी से काम करना’ काफी अहम है। अखबार ने चैंबलर्स के हवाले से लिखा है, ‘संभावित खतरे की सूचनाएं काफी गंभीर हैं जो सरकारी और गैर-सरकारी सूत्रों से मिल रही हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलकर इस खतरे से निपटना होगा खासकर एयरपोर्टों की सुरक्षा के लिए यह काफी अहम है क्योंकि आम तौर पर एयरपोर्ट निजी हाथों में हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुश-अप्स करते हुए नजर आए इमरान खान, देखें वीडियो
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse