हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन ने एक टीवी शो में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उन्होने एचआईवी पीड़ित होने बावजूद भी कैबिनेट मिनिस्टर की बेटी के साथ सेक्स किया हैं। शीन के मुताबिक वो खुद के एचआईवी पीड़ित होने के बारे में साथ सोने वाले पार्टनर को नहीं बताया करते थे। डेली मेल के मुताबिक 50 साल के चार्ली शीन ने शो में कहा कि करीब 20 साल पहले वो एक लड़की से मिले थे। शो के एंकर ने कई बार जोर देकर लड़की का नाम पूछा तो शीन ने बताने से मना कर दिया। लेकिन इतना जरूर बताया कि उसके पिता एक कैबिनेट मंत्री थे।
गौरतलब है कि पिछले साल जब शीन ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में खुलासा किया था तो जमकर बवाल हुआ था। उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने धोखाधड़ी का केस करने तक की धमकी दी थी। चार्ली शीन की एक पूर्व प्रेमिका के मुताबिक उसे चार्ली के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी थी लेकिन चार्ली ने करोड़ों रुपए देकर उसका मुंह बंद करा दिया था।