टाइटेनिक जहाज की चाबी नीलाम हुई, कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे

0
टाइटेनिक

टाइटेनिक जहाज के बारे में तो सभी जानते होंगे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाईटेनिक ही था। अब खबर है कि इस जहाज की एक चाबी भारी भरकम 85 हजार पौंड लगभग 70 लाख रुपये में नीलाम की गई है।

यह जहाज साल 1912 में हादसे का शिकार हो गया था। इसी के लाइफ जैकेट लॉकर की यह चाबी थी। डेविजेस में हुई नीलामी में चाबी समेत टाइटेनिक से जुड़ी 200 से अधिक चीजें बेची गई। नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्डि्रज को चाबी के 50 हजार पौंड में बिकने की उम्मीद थी। यह चाबी सिडनी सेडुनरी के पास थी। उनकी भी टाइटेनिक हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी।

इसे भी पढ़िए :  रमजान में भी दुबई में बेची जा रही शराब

14 अप्रैल, 1912 को टाइटेनिक विशाल हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था। इसमें 1500 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे जबकि 710 बच गए थे। इस नीलामी में जहाज के चीफ आफिसर हेनरी विल्डे के पत्रों का संग्रह पांच हजार पौंड में बिका। जहाज में लिखे एक पत्र में उन्होंने संकेत दिया था कि उन्हें जहाज के बारे में गलत जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  IPL खिलाड़ियों की नीलामी LIVE: पढ़िए-किस खिलाड़ी की लगी कितनी बोली और कौन-कितने में बिका?