उ. कोरिया मिसाइल टेस्ट: ट्रंप ने जापान को दिया समर्थन का भरोसा

0
कोरिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमरीका में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से उत्तर कोरिया ने युद्धक मिसाइल का पहली बार परीक्षण किया है। उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अमरीकी समर्थन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा, “अमरीका अपने अहम सहयोगी जापान के साथ सौ फीसदी खड़ा है।” इससे पहले दक्षिण कोरिया की तरफ से कहा गया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि इसकी दिशा पूर्व में जापानी सागर की तरफ 500 किलोमीटर तक थी।

इसे भी पढ़िए :  रूस के साथ मिलकर पांचवी पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट विकसित करेगा भारत

जापानी प्रधानमंत्री ने इस परीक्षण पर कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जापानी अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल ने उसकी जल सीमा का अतिक्रमण नहीं किया है। पिछले साल प्योंगयांग ने कई परमाणु परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण कर रहा है। इसके साथ ही वह आक्रामक बयान भी देता रहता है। उत्तर कोरिया के इस रवैये से इलाक़े में सतर्कता और ग़ुस्से का माहौल है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी हुए जापान के लिए रवाना

अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि वॉशिंगटन उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की पुष्टि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद कर सकता है। दक्षिण कोरियाई सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण पर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, देखें वीडियो

अगले पेज पर देखिए – उ. कोरिया के मिसाइल टेस्ट का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse