दाऊद पर कसा शिकंजा, UAE सरकार ने जब्त की 15 हजार करोड़ की संपत्ति

0
दाऊद
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत सरकार के अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। जी हां, खबरों के मुताबिक, दाऊद पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने उसकी करीब 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में आतंकी हमला: मरने वालों की संख्या हुई 60

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद की दुबई स्थित जो संपत्तियां जब्त की गई है उनमें कई कंपनियां, होटल और कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने अजीत डोभाल के जरिए यूएई सरकार को दाऊद इब्राहिम से जुड़ा डोजियर सौंपा था। गौरतलब है कि दुबई की कई कंपनियों में दाऊद इब्राहिम के शेयर और कई बेनामी संपत्तियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  अग्नि-4 से घबराया पाकिस्तान, पढ़िए किससे की शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले ही कहा था कि जल्द ही दाऊद भारत के गिरफ्त में होगा। सूत्रों के मुताबिक, एनएसए अजित डोभाल को यूएई सरकार ने दाऊद के डोजियर पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान: दरगाह में जबरदस्त धमाका, 52 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

डोभाल ने ये डोजियर पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान वहां की सरकार को सौंपा था, जिसके मुताबिक दाऊद इब्राहिम पर ड्रग्स ट्रैफिकिंग, जाली नोट, वसूली, हवाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग आरोप लगाये गए थे। इसके अलावा उसे 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड भी बताया गया है।