आतंकियों तक सही संदेश पहुंचाने के लिए UN को और करने होंगे प्रयास: भारत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकी समूहों तक सही संदेश पहुंचाने के लिए और भी प्रयास करने चाहिए, क्योंकि कुछ आतंकी समूहों पर असंगत प्रतिबंध लागू करने से यूएन के प्राधिकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 7 देशों के नागरिकों पर लगाए बैन का इस मुस्लिम देश ने किया समर्थन

यूएन में भारतीय दूत सैयद अकबरूद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कहा कि सही संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को और प्रयास करने होंगे। कुछ आतंकी समूहों पर अनियमित प्रतिबंध लागू करने से यूएन के प्राधिकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  जापान का ‘मोहरा’ नहीं बनेगा भारत: चीनी मीडिया

भारतीय राजनयिक ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन तालिबान के नेता को आतंकी व्यक्ति घोषित किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी कार्रवाई का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही है : चीनी मीडिया

इस हफ्ते की शुरूआत में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने यूएन सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति के प्रतिनिधिमंडल से तालिबान के नए नेता मुल्ला हैबतुल्ला (अखुंदजादा) और ऐसे ही अन्य लोगों को आतंकियों की सूची में शामिल करने की मांग की थी।