भारत के साथ रणनीतिक साझीदारी से अमेरिका को हुआ फायदा: जॉन केरी  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के मुताबिक, ओबामा प्रशासन के 8 साल के कार्यकाल में अमेरिका ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है और इस दौरान दुनिया में अमेरिका की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

केरी ने एक बयान में कहा कि एशिया में हम अपने दोस्तों के साथ खड़े रहे, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को मजबूत किया, क्षेत्रीय मिसाइल रक्षा क्षमताओं में सुधार किया, दक्षिण चीन सागर में कानून विधि नियम का समर्थन किया।

इसे भी पढ़िए :  हिलेरी बनी डेमोक्रेटिक पार्टी की अधिकारिक राष्ट्रपति उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित की, वियतनाम के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया और म्यांमार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में तेजी लाए जहां पहली बार स्वतंत्र रूप से चुनी हुई संसद कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद सबसे खौफनाक सड़क हादसा, आप देखें वीडियो

अमेरिकी विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केरी ने कहा कि ओबामा प्रशासन के पिछले आठ साल के कार्यकाल के दौरान शुरू की गईं नीतियों के कारण ही 2009 के बाद दुनिया में अमेरिका की स्थिति में सुधार हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  'साउथ चीइना सी विवाद' पर चीन को भारत से सिखने की जरूरत: जॉन केरी