सबसे पहले चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाली फ्रांसीसी महिला की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दुनिया में सर्वप्रथम चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाली फ्रांसीसी महिला इसाबेल डिनोयर का लंबी बीमारी के बाद अप्रैल में मौत हो गई। एक फ्रांसीसी अस्पताल ने मंगलवार(6 सितंबर) को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  ग्लोबल रैंकिंग में भारत है दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश, पाकिस्तान को मिला 13वां स्थान

उत्तरी फ्रांस के एमीयेंस स्थित अस्पताल ने श्रीमति डिनोयर के मौत की पुष्टि की है। वह अपने चेहरे का प्रतिरोपण कराने वाली दुनिया की प्रथम महिला थी। यह कार्य प्रोफेसर (बर्नार्ड) देवावुसेले और उनकी टीम ने 27 नवंबर 2005 को किया था। अस्पताल ने बताया कि उनके परिवार की निजता को सुरक्षित रखने के लिए उनकी मौत को गुप्त रखा गया था।

इसे भी पढ़िए :  संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ रूस

गौरतलब है कि 38 साल की उम्र में डिनोयर ने अपने चेहरे का कुछ हिस्सा हटवा कर एक ऐसे व्यक्ति की नाक, होंठ और टुड्ढी का प्रतिरोपण कराया था, जिसका मस्तिष्क मृत हो गया था। उसके चेहरे को एक कुत्ते ने काट खाया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में 'काबिल' को मिली हरी झंडी, 4 महीने बाद रिलीज होगी कोई बॉलीवुड फिल्म