दिल्ली में इस सीजन में डेंगू के 171 मामले, 1 की मौत

0

दिल्ली
दिल्ली में इस सीजन डेंगू के कम से कम 171 मामले सामने आए हैं जिसमें से 52 मामले अगस्त के पहले सप्ताह में दर्ज किए गए हैं।

नगर निकाय की आज जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। जुलाई में कुल 91 मामले, जबकि मई में छह मामले और जून में 15 मामले सामने आए थे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल से आखिर क्या चाहती हैं सोनम कपूर? पढ़िए जरूर

शहर में अभी तक डेंगू के मामलों की कुल संख्या 171 पहुंच गई है। पिछले साल डेंगू के 15,867 मामले सामने आए थे जिसमें 60 लोगों की जानें गई थीं। इस साल डेंगू के मामले अपेक्षाकृत जल्द सामने आए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी को केजरीवाल ने बताया सबसे बड़ा घोटला, मोदी को कहा भ्रष्ट, देखें वीडियो

डेंगू से मरने का पहला मामला 21 जुलाई को सामने आया जिसमें पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद से एक लड़की की लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र में मिठाई चुराने के आरोप में दो मासूमो को नंगा करा, सर मुड़वाया