अब आंध्रपंद्रेश में मरे हुये गाय का खाल निकालने पर ‘गो रक्षकों’ ने दो दलितों को पीटा

0
गोरक्षकों

दिल्ली:
प्रधानमंत्री मोदी के कड़े बयानों के बावजूद गौ रक्षकों के हौसले बुलंद है। गौ रक्षकों ने अब आध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में करंट लगने के कारण मर गयी एक कार का खाल उतारने पर भीड़ ने दो दलित भाइयों की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव तीन तलाक और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए: अमित शाह

पुलिस ने आज बताया कि यह घटना आंध्र प्रदेश में जिले के अमलापुरम शहर में जानकीपेटा में हुयी।

पुलिस के मुताबिक, करंट लगने के कारण गाय के मर जाने पर इसके मालिक ने कल रात जानवर को दफनाये जाने से पहले दो दलित भाइयों -मोकाती एलिशा और लाजर को खाल उतारने के काम में लगाया।

इसे भी पढ़िए :  हार्ट अटैक के बाद ECMO पर अम्मा, जानिए कैसे काम करता है ये सिस्टम

पुलिस के मुताबिक खाल उतारने के बारे में सूचना मिलने पर स्वंयभू गो रक्षक वहां पर पहुंचे और जानवर की हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़िए :  पी. चिदंबरम बोले- RBI नियम बनाता है, जेटली बदल देते हैं, लोग किसपर भरोसा करें?

दोनों को इलाज के लिए अमलापुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एलिशा की स्थिति गंभीर बतायी गयी है।