अमेरिका ने अपने कैदियों को रिहा कराने के लिए ईरान को दिए 40 करोड़ डॉलर

0

दिल्ली: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने तेहरान में बंद अपने चार कैदियों की रिहाई के लिए ईरान को 40 करोड़ डॉलर की नगदी भेजा है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच हथियारों के एक नाकाम सौदे से जुड़े दशकों पुराने विवाद के हल के लिए हुए 1.7 अरब डॉलर के समझौते की यह पहली किश्त है।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया की सबसे भारी महिला ने भारत आकर इतने कम दिनों में घटाया 242 किलो वजन, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

खबरों के मुताबिक, ईरान के आखिरी शासक शाह मोहम्मद रजा पहलवी के पतन से पहले 1979 में दोनों देशों के बीच हथियारों की खरीद को लेकर एक समझौता हुआ था जो मूर्त रूप नहीं ले सका। इसे लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से विवाद चल रहा था। ओबामा प्रशासन ने विवाद के निपटान के लिए ईरान को 1.7 अरब डॉलर के भुगतान का समझौता किया है।

इसे भी पढ़िए :  बुगती के परिवार में बगावत, रिश्तेदार ने किया पाक का समर्थन, कहा- भारत से लडेंगे जंग