दीपा की मुरीद हुई गोल्ड मेडल जीतने वाली सिमॉन

0
दीपा कर्मकार

दीपा कर्मकार भले ही रियो ओलिंपिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रही हों लेकिन उन्होंने अपने प्रयास से विरोधियों का भी दिल जीत लिया। इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली अमेरिका की सिमॉन बाइल्स भी दीपा की मुरीद हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  रियलिटी शो केबीसी में नज़र आएंगी ‘मिताली की क्रिकेट टीम, प्रसारण 1 सितम्बर को सोनी टीवी पर

दीपा ने इस मुकाबले प्राद्यूनोवा वॉल्ट ट्राइ किया जिसे सबसे मुश्किल वॉल्ट माना जाता है। इसके बाद सिमॉन ने कहा कि इस वॉल्ट का नाम अब दीपा के नाम पर कर देना चाहिए, मुझे यकीन है कि येलेना प्रादुनोवा भी इस बात का बुरा नहीं मानेंगी।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक में अमेरिका के नाम पहला गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर रायफल में 19 साल की वर्जिनिया थ्रैशर ने जीता गोल्ड

सिमॉन से जब प्राद्यूनोवा वॉल्ट और दीपा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा यह शानदार था। मैं कभी इसे करने की कोशिश नहीं करूंगी।

सिमॉन ने कहा, ‘जब दो साल पहले मैंने दीपा को देखा था मैं तभी समझ गई थीं कि दीपा खास है। खास तौर पर भारत जैसे देश जहां जो जिम्नैस्टिक के लिए नहीं जाना जाता है, दीपा का प्रदर्शन और खास हो जाता है। आज उन्होंने अपने प्रदर्शन से हमें अचंभित कर दिया। लेकिन मैं कभी इसे करने की कोशिश नहीं करूंगी।’

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: मुक्केबाज मनोज कुमार प्री- क्वाटर फाइनल में पहुंचे