बच्चों को देश की ऐतिहासिक घटनाओं और इसके नायकों के बारे में सही जानकारी नहीं: किरण बेदी

0
फाइल फोटो

दिल्ली

स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में अभिभावकों और शिक्षकों में जानकारी के अभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल किरण बेदी ने आज कहा कि इसके कारण बच्चों में भी देश की ऐतिहासिक घटनाओं और इसके नायकों के बारे में सही जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सुनामी पीड़ितों की मदद के लिए आया पैसा कहां गया ? सरकार को देना होगा 524 करोड़ का हिसाब

बेदी ने एक अखबार के सर्वेक्षण का हवाला दिया जिसमें राष्ट्रध्वज तिरंगे के महत्व पर बच्चों की जानकारी का आकलन किया गया। सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि काफी कम संख्या में बच्चे सही जवाब दे पाए।

इसे भी पढ़िए :  धर्म के नाम पर 13 साल की ममता और 15 साल के रोहित की हुई शादी, दोनों बच्चे चाहते हैं पढ़ना

उन्होंने कहा, ‘‘अभिभावकों और शिक्षकों की जानकारी के अभाव के कारण ऐसा हुआ है जिन्होंने बच्चों को सही सूचना नहीं दी।’’ बेदी पुडुचेरी के 55वें ‘दे ज्यूरे ट्रांसफर डे’ के बारे में किझूर गांव में बोल रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  हिरोइन के साथ पकड़ा गया धुरंधर पहलवान, NCB ने बरामद की लाखों की हिरोइन