दिल्ली
शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने आज जम्मू में ‘‘बलूचिस्तान समर्थक और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर समर्थक’’ रैली निकाली। रैली का उद्देश्य इन दोनों क्षेत्र के लोगों की ‘‘पाकिस्तान से आजादी’’ के ‘‘उनके संघर्ष के प्रति’’ एकजुटता प्रदर्शित करना था।
स्थानीय शिवसेना इकाई अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा, ‘‘जिन देशों के लोग शीशे के घरों में रहते हैं उन्हें अन्य पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। बलूचिस्तान में बलूच संगठनों ने पाकिस्तान से उसकी ज्यादती, अमानवीय व्यवहार, मानवाधिकार उल्लंघन और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कोई भी विकास नहीं करने के खिलाफ बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर पाकिस्तान का झंडा नीचे उतारा और बलूचिस्तान का झंडा फहराया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर नागरिकों के लिए उच्च जनहानि वाला क्षेत्र है क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के पास कोई अधिकार नहीं है और जब वे मांग करते हैं उन्हें पीटा जाता है और पाकिस्तानी सेना उनकी हत्या कर देती है।’’