मामूली विवाद में एक गांव की पंचायत ने महिला को दी तालिबानी सजा

0

जालंधर के एक गांव की पंचायत ने एक महिला को तालिबानी सजा दी। दरअसल महिला का किसी से जमीन विवाद चल रहा था।  यह विवाद जब पंचायत के पास पहुंचा तो, पंचायत ने महिला को तालिबानी सजा दी। पहले तो महिला को सरेआम लोहे की रॉड से पीटा गया।jalandhar

इसे भी पढ़िए :  झारखंड का सबसे खौफनाक गांव, यहां रहते हैं सिर्फ भूत !

इतना ही नहीं महिला को बालों से पकड़ कर उस समय तक घसीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। पीटने वालों में गांव की महिला सरपंच और पंचायत का एक पुरुष मेंबर शामिल है मारपीट के बाद बेहोश महिला वीणा को गांव के ही कुछ लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। पीड़िता का जमीन को लेकर कोई विवाद था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में इस साल नहीं खुलेगी शराब की नई दुकान

 

jalandhar3सरपंच ने पहुंचते ही वीणा के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तक वीणा को कुछ समझ आता दूसरे मेंबर पंचायतों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिए।
उसे बाल पकड़कर घसीटा गया। चुन्नी से बांधने की कोशिश भी की। कुछ लोगों ने इस दौरान बीच-बचाव किया और उसे अस्पताल ले गए।

इसे भी पढ़िए :  यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा, बैंक की लाईन में लगे लोगों पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो

वीणा ने पुलिस से सरपंच और पंचायत मेंबर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।