राखी पर भाई ने बहन को दिया दुनिया का सबसे अनोखा तोहफा

0
रक्षाबंधन

रक्षाबंधन पर एक भाई ने अपनी बहन को एक ऐसा गिफ्ट दिया जिसमें एक संदेश भी था। यह संदेश था स्वच्छता का। दरअसल राजस्थान के नागौर जिले में एक भाई ने बहन को तोहफे में शौचाल्य गिफ्ट किया। अब जिला प्रशासन इसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में भाइयों की तरफ से एक भागीदारी के रूप में शामिल कर रहा है।

नागौर के जिला कलेक्टर ने बताया कि उन्होने एक सूचना जारी की , जिसमें भाई अपनी बहनों को एक संकल्प पत्र भरकर देंगे कि वे आगामी 30 सितंबर तक अपनी बहनों को शौचालय बनाकर देंगे, ताकि उनकी बहनों के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा भी रखी है। उन्होने कहा ,संकल्प पत्र भरने वाले भाइयों में से तीन भाइयों का लॉटरी के जरिए चयन कर उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  गाजियाबाद: भाजपा नेता की हत्या में पूर्व बसपा विधायक के शामिल होने की संभावना

इस जिला प्रशसन कि सूचना का पता चलते ही, नागौर जिले के रोहिणा निवासी प्रेमरतन ने सोचा कि उनकी बहन संगीता के घर पर भी शौचालय नहीं है। तो क्यों न इस रक्षा बंधन वह अपनी बहन को शौचालय बनवाकर दे। बस फिर क्या था, संकल्प के मुताबिक काम शुरू हुआ और रक्षा बंधन के एक दिन पहले शौचायल बनकर तैयार हो गया। भाई से गिफ्ट में शौचायल पाकर संगीता ने अन्य भाइयों से भी अपील की है कि जिन बहनों के घरों में शौचालय नहीं है, उन बहनों के घरों में शौचालय का उपहार देकर अपनी बहनो की सुरक्षा कर रक्षाबंधन मनाएं।

इसे भी पढ़िए :  लाखों लोगों ने देखी भगवान की ‘रथयात्रा’