नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में सोमवार को हल्का भूकंप महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।
अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पृथ्वी के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप दोपहर करीब 2.50 बजे आया।
इसमें अभी तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और राजस्थान के सिंघाना, खेतड़ी और नीमराना में झटके महसूस किए गए है। एक मिनट में तीन झटके लगे, जो इतने जोरदार थे कि लोग घरों से निकल सड़कों पर आ गए।