मैगी फिर से शीर्ष पर, बाजार में हिस्सेदारी 57 प्रतिशत

0

 

नेस्ले इंडिया का इंस्टेंट नूडल ब्रांड मैगी जून महीने में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गया है। जून में उसकी बाजार हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही। पिछले साल खाद्य नियामक एफएसएसएआई के प्रतिबंध से मैगी की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  TRAI ने 'जियो' को लगाई फटकार, जारी किया 'कारण बताओ नोटिस' पढ़िए- आखिर क्यों ?

पुन: पेश किए जाने के नौ माह के भीतर ही अपनी विपणन-ब्रांडिंग पहल से मैगी 57.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने जब मैगी को दोबारा पेश किया था, उस समय उसकी बाजार हिस्सेदारी 10.9 प्रतिशत थी। दिसंबर में यह 35.2 प्रतिशत हो गई। नेस्ले इंडिया द्वारा वित्तीय विश्लेषकों तथा संस्थागत निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में यह खुलासा किया गया है। मार्च, 2016 में मैगी की बाजार हिस्सेदारी 51 प्रतिशत पर थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘दिसंबर तक इस्पात के उत्पादन में विश्व में दूसरे नंबर पर होगा भारत’

प्रस्तुतीकरण में कहा गया है कि नेस्ले ने मैगी कप्पा नूडल्स तथा मैगी हॉटहेड्स के प्रत्येक के चार संस्करण पेश किए हैं। इसके अलावा उसने ‘नो ओनियन नो गार्लिक’ नूडल्स भी पेश किया है।

इसे भी पढ़िए :  जियो के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 3 दिसंबर को ही खत्म हो जाएगा फ्री डेटा ऑफर