उल्फा ने भाजपा नेता के बेटे को किया अगवा, दिखाया ISIS तरीके का वीडियो

0
उल्फा

गुवाहाटी:भाषा: उल्फा ने असम के तिनसुकिया जिले के भाजपा नेता के बेटे का अपहरण कर लिया है। परेश बरूआ की अगुवाई वाले उल्फा-इंडिपेंडेंट ने ISIS सरीखा वीडियो जारी किया है जिसमें पीड़ित को हथियारों से लैस और नकाबपोश उग्रवादियों से घिरा हुआ दिखाया गया है और वह मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल से अपनी जल्दी रिहाई की अपील कर रहा है।

इसे भी पढ़िए – दक्षिण कश्मीर में पूरी अराजकता, थानों का हाल जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में सड़क दुर्घटना में दो मरे, 29 घायल

वीडियो आज स्थानीय टीवी चैनल्स ने प्रसारित किया। इसमें भाजपा नेता और तिनसुकिया जिला परिषद् के उपाध्यक्ष लखेश्वर मोरन के बेटे कुलदीप को दिखाया गया है। वह सोनेवाल, अपने चाचा और सादिया से भाजपा विधायक बोलिन चेतिया और अपने माता-पिता से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहा है। उसका समूह ने एक अगस्त को अपहरण कर लिया था।

इसे भी पढ़िए – सर्वे: यूपी में बीजेपी आगे, लेकिन सपा को बड़ा फायदा

इसे भी पढ़िए :  घायल पत्नी को गोद में लेकर घूमता रहा पति, लेकिन मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग, पत्नी ने बाहों में तोड़ा दम

जंगल इलाके में उसे पांच नकाबपोश व्यक्तियों ने घेरा हुआ है और उन्होंने अपनी राइफलें घुटनों पर बैठे पीड़ित पर तानी हुई हैं जबकि कुलदीप वीडियो कैमरे की ओर देखता हुआ दिखाई दे रहा है और अपनी दुदर्शा बता है। वह अपनी बदतर होती सेहत, अपनी जिंदगी को खतरे के बारे में बता रहा है, कि वह सुरक्षा बलों और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में आ सकता है। वह यह भी बता रहा है कि उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में मुस्लिम मंत्री को बीजेपी नेता ने फटकारा, कहा धार्मिक स्थल को मतलब की राजनीति का हिस्सा न बनाए

इस बीच, सोनेवाल ने अपहरणकर्ताओं से मानवीय आधार पर उसे छोड़ने की अपील की। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं अपहरणकर्ताओं से अपील करता हूं कि मानवीय भाव दिखाते हुए लड़के को छोड़ दे। हमारी सरकार का मानना है कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा और हम शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है।’’ देखिए पूरा वीडियो –