बिहार, झारखंड, असम, नगालैंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग,कोलकाता में मेट्रो रोकी गई

0
भूकंप के

उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बुधवार शाम चार बजकर 15 मिनट के आसपास ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और ओड़िशा हिल गए।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: एक और पदक पक्का, महिला बैडमिंटन (एकल) के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

शुरुआती सूचना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची और असम के गुवाहटी और कोलकाता समेत कई जगह एक साथ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार था।

इसे भी पढ़िए :  उंची जाति के शख्स पर गुलाल डालने पर दलित की बेरहमी से पिटाई, मौत

अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटकों की खबर है। बताया जाता है कि पटना समेत दरभंगा भागलपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता के भाई की दबंगई, मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पिटाई कर गुप्तांग में डाल दिया पेट्रोल

कोलकाता में मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया है।