बूढ़ी मां को बेटे-बहू ने दी ऐसी सज़ा, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

0

वो मां ही होती है जो दुनिया में अपने बच्चे से सबसे ज़्यादा प्यार करती है। दिन-रात उसके लिए दुआ करती है लेकिन इसके बदले अगर उस मां को धुत्कार, अकेलापन मिले तो उसके दिल पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही एक घटना सामने आई है जिसमें एक बेटा अपनी 86 साल की मां को कमरे में बंद करके बीवी के साथ छठ पूजा मनाने पटना चला गया।

इसे भी पढ़िए :  मैं किसी से नहीं डरता: चंद्रबाबू नायडू

बूढ़ी मां

मामला इलाहाबाद के खुल्दाबाद थानाक्षेत्र का है। यहां रहने वाले विजय कश्यप अपनी मां राम दुलारी (86) को घर में बंद कर पत्नी पुष्पा के साथ छठ पूजा करने पटना चले गए। उनकी मां एक हफ्ते से घर की दूसरी मंजिल के कमरे में बंद थीं। खाने के लिए कुछ बिस्कुट ही थे। जब वो भी खत्म हो गए, राम दुलारी भूख से तड़पने लगी तो उन्होंने खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर लोगो से मदद मांगना शुरू किया, इस से पहले घर में ताला लगे होने के कारण किसी को इस बात का शक भी नहीं हुआ की वहां कोई इंसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार विधानसभा चुनाव के खेवनहार प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका

बूढ़ी मां

इंस्‍पेक्‍टर कौशल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर में सीढ़ी लगाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को बाहर निकाला। महिला सुन और बोल नहीं पा रही है। उसके बेटे और बहू के लौटने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक वो मेरे साथ रहेंगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी-नीतीश में नजदीकियों का असर, जेडीयू को समर्थन देगी बीजेपी