म्यांमार में भूकंप का कहर, कई मंदिर क्षतिग्रस्त और सैंकड़ों लोग लापता

    0

     

    दिल्ली

    आज लगता है भूकंप का कहर कुछ ज्यादा ही दुनिया के ऊपर बरस रहा है। पहले इटली फिर भारत और अब म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मध्य म्यांमार में आज आए 6.8 तीव्रता के भूकंप से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और देश के प्रमुख पर्यटक स्थल और प्राचीन शहर बगान स्थित करीब 60 पैगोडा क्षतिग्रस्त हो गए।

    अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण :यूएसजीएस: ने कहा कि भूकंप का केन्द्र 84 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का झटका थाईलैंड, भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किया गया।

    इसे भी पढ़िए :  हिमाचल में हल्की तीव्रता का भूकंप

    नकोकु टाउनशिप के स्थानीय सांसद हान जाव विन ने कहा कि भूकंप का केन्द्र रहे मागवे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    उन्होंने बताया, ‘‘भूकंप में एक भवन गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।’’ एक महिला घायल भी हुई है।

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, म्यामां के सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल बगान स्थित कई पैगोडा क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    बगान के सांस्कृतिक विभाग के निदेशक आंग क्याव ने कहा, ‘‘बगान में करीब 60 पैगोडा क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं।’’ बगान के एक पर्यटन पुलिस अधिकारी ने क्षति की पुष्टि की है और कहा कि भूकंप के झटके में एक स्पैनिश पर्यटक को चोट भी आयी है। मंदिर के पास सूर्यास्त देख रही यह पर्यटक भूकंप के झटके से दूर जा गिरी थी।

    इसे भी पढ़िए :  फिर गरजा आंतक का आका हाफिज सईद, कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की दी धमकी

    भूकंप का केन्द्र म्यांमार के सबसे प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल और ढाई हजार से अधिक बौद्ध स्मारकों की नगरी बगान के दक्षिण में करीब 30 किलोमीटर दूर इरावाडी नदी पर बसे एक कस्बे चौक के पास था।

    मध्य मागवाय क्षेत्र में भूकंप के केन्द्र वाले कस्बे चौक से क्षेत्रीय सांसद सोइ विन ने कहा कि झटके कई मिनटों तक महसूस किये गये।

    इसे भी पढ़िए :  वानुअतु में 6 तीव्रता का भूकंप

    उन्होंने कहा, ‘‘साथ में कुछ आवाज भी थी। सलाय में एक मंदिर ढह गया और एक अन्य इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।’’ म्यामां में भूकंप आना तुलनात्मक रूप से सामान्य बात है। हालांकि 2012 के बाद से देश में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है।

    पिछला भूकंप का तगड़ा झटका अप्रैल में पास के एक क्षेत्र में महसूस किया गया था और इससे थोड़ा नुकसान हुआ था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था।