जमशेदपुर के टेल्को इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दो बार कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया। टेल्को पुलिस थाना के प्रभारी के एन राम ने बताया कि आरोपी को 14 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़की का पड़ोसी था। आरोपी ने पहली बार लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार दो महीने पहले किया था और दो दिन पहले फिर से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद लड़की ने घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-बिहार : पकड़ा गया अब तक का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पढ़िए घर से क्या क्या मिला