वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी की तरह एक और ग्रह, यहां सभंव होगा जीवन!

0
ग्रह
प्रतिकात्मक तस्वीर

लंदन। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे एक ग्रह का पता लगाया है, जिसका तापमान तरल अवस्था में जल के इसकी सतह पर रहने के लिहाज से उपयुक्त है और हमारे सौरमंडल के बाहर यह ऐसी जगह हो सकती है, जहां जीवन संभव हो।

इसे भी पढ़िए :  चीन की नीतियों से परेशान होकर आईएसआईएस में शामिल हो रहे चीनी मुसलमान ?

खगोलविदों के एक अंतरराष्ट्रीय दल को इस ग्रह के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं जो करीब चार प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है और प्रॉक्सिमा सेंताउरी तारे की परिक्रमा करता है। यह तारा हमारे सौर प्रणाली में सबसे निकटतम है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने पाक को लगाई फटकार, पढ़िए क्या कहा

इस नए संसार को प्रॉक्सिमा बी नाम दिया गया है और यह 11 दिन में अपनी परिक्रमा पूरी करता है। साथ ही इसका तापमान इसकी सतह पर तरल अवस्था में जल के ठहरने के लिहाज से उपयुक्त है।

इसे भी पढ़िए :  आज है अब्दुल कलाम का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में 10 बातें

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि यह पर्वतीय जगत पृथ्वी से थोड़ा बड़ा है और हमारा सबसे निकटतम गैर-सौरीय ग्रह है। इस अध्ययन का प्रकाशन ‘नेचर’ नामक जर्नल में हुआ है।