उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा रेप का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि इस मामले में एक किशोर ने अपने से बड़ी लड़की पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़के का आरोप है कि लड़की ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। और अब लड़की उस पर शादी करने का दबाव बना रही है। लड़के ने शादी करने से मना किया तो महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इतना ही नहीं लड़के के भाई ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़के के परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
आपको बता दें यह केस पॉक्सो ऐक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रम सेक्शुअल ऑफेन्स) की धारा 7 और 8 (नाबालिग का शारीरिक उत्पीड़न) के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार लड़की के पास नाबालिग लड़के के साथ कुछ सेक्स विडियो हैं जिसे दिखा कर लड़की कुछ दिनों से किशोर का उत्पीड़न कर रही थी। लड़की किशोर पर विडियो ऑनलाइन करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव भी बना रही थी।