चलती एंबुलेंस में मरीज से रेप की कोशिश, चिल्लाने पर भी पति और ड्राईवर को नहीं चला पता

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर को महिला से रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी बेंगलुरु में रेप के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन यह वाक्या तब हुआ जब महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। 42 साल की महिला ने अस्पताल पहुंचकर इस बात की जानकारी डॉक्टर को दी, पुलिस ने बेंगलुरु मिरर को बताया कि गाड़ी के पिछले हिस्से में महिला और आरोपी के अलावा कोई और नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के सीएम बोलें ‘मैं भी खाता हूं बीफ़, इसमें कुछ भी गलत नहीं’

महिला के पति ड्राइवर के साथ आगे बैठे हुए थे। ड्राइवर का कैबिन और मरीज का कैबिन जाली द्वारा अलग था। जब महिला बेहोशी के हालत में थी तो मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला ने आरोपी को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह जबरदस्ती करने लगा।

इसे भी पढ़िए :  जेन्टिलमैन बनकर एटीएम उड़ाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

उसने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन न तो पति और न ही ड्राइवर ने उसकी आवाज सुनी। इलाज के बाद जब महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने इस बात की जानकारी डॉक्टरों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  समाजवाद के मूल सिद्धान्तों का पालन करें सपा कार्यकर्ता: मुलायम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse