राहुल गांधी ने गुजरात के पाटीदार नेताओं के साथ की बैठक

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गुजरात में पाटीदारों में भाजपा के खिलाफ बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार(31 अगस्त) को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल के विधानसभा चुनाव के वास्ते रणनीति तैयार करने के लिए इस समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़िए :  सातवां वेतन आयोग : इस राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह बैठक महत्वपूर्ण थी, क्योंकि भाजपा पटेलों के संदर्भ में घटते विश्वास से जूझ रही है। यह समुदाय भाजपा का मजबूत समर्थक रहा है। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से राज्य में सत्तासीन भाजपा की इस समुदाय पर से पकड़ हटती जा रही है। यह समुदाय आरक्षण मांग रहा है।

इसे भी पढ़िए :  22 जुलाई से शीला की भागदौड़ शुरू, कांग्रेस ने तय की चुनाव प्रचार की तारीख

कांग्रेस के पटेल चेहरे के रूप में पेश किए गए पूर्व गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल इस बैठक में मौजूद नेताओं में एक थे। सिद्धार्थ दिवंगत मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के बेटे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरनगर : गोहत्या की खबर के बाद भीड़ ने घर पर हमला किया, गांव में तनाव