22 जुलाई से शीला की भागदौड़ शुरू, कांग्रेस ने तय की चुनाव प्रचार की तारीख

0

उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के मूड में दिखाई दे रही है। यहां तक की प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए तारीख भी तय कर ली हैं। बहुत जल्द कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार अभियान को शुरू करने जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  'अयोध्या में रामलीला, वृंदावन में रासलीला जैसी पहल से यूपी में रामराज्य ला रहे हैं सीएम'

 

इस सिलसिले के पहले चरणमें 22, 23 और 24 जुलाई को कई बड़े शहरों में प्रचार यात्रा पहुंचेगी। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित इस यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगी। राजधानी लखनऊ में पार्टी ऑफिस से शुरू होकर यह यात्रा 24 जुलाई को कानपुर में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा बरेली और शाहजहांपुर में भी ठहरेगी। इसके बाद शीला अपने पुश्तैनी घर उन्नाव जाएंगी। 25 जुलाई को वह उन्नाव में रहेगी। शीला इस जिले की बहू हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: जेब में थे सिर्फ़ 500,1000 के नोट, नहीं मिला मां के लिए कफ़न