रिलायंस के जियो प्रोजेक्ट के करोड़ों लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग में कई इंजीनियर और सीए शामिल

0
रिलांयस जियो

दिल्ली

जहां एक और रिलांयस का 4 जी जियो चारों ओर तहलका मचाए हुए है वहीं दूसरी ओर कुछ लूटेरों ने जियो के इस सपने में करोड़ों की लूट का अंजाम दे दिया है। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के पुलिस ने बुधवार को इस लूट का अंजान देने वाले गैंग को पकड़ कर इस लूट का पर्दाफाश किया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आज घटना में सम्मिलित एक अन्तर्राज्यीय लूटेरों के गिरोह को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिनके पास से छह अगस्त को रिलायंस जियो कम्पनी के सरस्वती लोक माधवपुरम स्थित 4-जी नेटवर्क यूनिट के लूटे गये अत्याधुनिक डिजीटल उपकरण व अन्य घटनाओं के उपकरण बरामद किये गये, जिन उपकरणों का मूल्य बाजार में करोडो रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम चंदन, अपूर्व श्रीवास्तव, पवन, संदीप, उत्कर्ष जोशी, क्षितिज गुप्ता, देविन्द्र उर्फ रिंकू, भरत विशाल सिंह हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में शामिल अपने दो अन्य साथियों रविकान्त व धर्मेन्द्र के नाम भी बताये हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जियो ने फिर दिया बम्पर ऑफर, आईफोन पर मिलेगा 15 महीनों के लिए सारी सेवाएं फ्री

आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि इस गैंग के सभी सदस्य इंजीनियर है। इस गैंग का मास्टर माइंड चन्दन नाम का शख्स है जो कि बिहार के पटना का रहने वाला है। उसने टेलीकॉम नेट्वर्किंग का कोर्स करने के बाद दिल्ली में नौकरी की। नेटवर्किंग की नौकरी के दौरान ही उसकी अपूर्व श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। इन लोगों ने मिलकर जियो के उपकरण लूटने का प्लान बनाया।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जिओ का असर, एयरटेल ने 4जी इंटरनेट की दरें 80 फीसदी घटाईं

इस गैंग ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ, मथुरा और ग्वालियर में पहले ही रिलाइंस जियो के करोडों के नेटवर्किंग उपकरण लुटे थे।  इन उपकरणों को चन्दन अपनी एक कंपनी बनाकर ऑनलाइन इंग्लैंड और अमेरिका में बेचता था।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर बुरे फंसे केजरीवाल, पीएम को बताया था रिलायंस जियो का मॉडल