अजय देवगन VS करण जौहर: केआरके ने कहा, अजय मेरा इस्तेमाल बलि के बकरे की तरह कर रहे

0
केआरके

 

दिल्ली:

अजय देवगन VS करण जौहर: अजय की शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल मुश्किल फिल्म के विवाद में अब कमाल राशिद खान यानि कि केआरके ने आज अपना मुंह खोला और कहा कि  उनका ऑडियो जारी करने का अभिनेता अजय देवगन का कदम फिल्म निर्माता करण जौहर को निशाना बनाने का महज एक जरिया है। ऑडियो में टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान ने यह स्वीकार किया है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के पक्ष में ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमिताभ बच्चन ऐसे बांटेंगे अपनी जायदाद, अभिषेक को मिलेगा सिर्फ इतना हिस्सा

देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और जौहर की इस रोमांटिक फिल्म की अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा का अनुराग कश्यप पर पलटवार, कहा: लोग खबरों में आने के लिए मोदी का नाम लेते हैं

देवगन ने कल शाम खान और ‘शिवाय’ के निर्माता कुमार मंगत के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो ट्वीट किया, जिसमें मंगत उनसे कह रहे हैं कि वह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे प्रशंसा भरी बातें लिख रहे हैं जबकि देवगन की फिल्म की आलोचना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बॉलिवुड को तगड़ा झटका! इमरान हाशमी की फिल्म 'राज रिबूट' रिलीज से पहले लीक

खान को इसमें यह जवाब देते हुए सुना गया, ‘‘करण जोहर की फिल्म के बारे में अच्छा ट्वीट करना होगा, उन्होंने मुझे 25 लाख रूपया दिया है।’’ ये फिल्में इस दिवाली 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही हैं।