अजय देवगन VS करण जौहर: केआरके ने कहा, अजय मेरा इस्तेमाल बलि के बकरे की तरह कर रहे

0
केआरके

 

दिल्ली:

अजय देवगन VS करण जौहर: अजय की शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल मुश्किल फिल्म के विवाद में अब कमाल राशिद खान यानि कि केआरके ने आज अपना मुंह खोला और कहा कि  उनका ऑडियो जारी करने का अभिनेता अजय देवगन का कदम फिल्म निर्माता करण जौहर को निशाना बनाने का महज एक जरिया है। ऑडियो में टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान ने यह स्वीकार किया है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के पक्ष में ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  SOO CUTE: सैफ-करीना के बेटे की नई फोटो आई सामने

देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और जौहर की इस रोमांटिक फिल्म की अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान करेंगे अजय देवगन की फिल्म शिवाय का प्रमोशन

देवगन ने कल शाम खान और ‘शिवाय’ के निर्माता कुमार मंगत के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो ट्वीट किया, जिसमें मंगत उनसे कह रहे हैं कि वह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे प्रशंसा भरी बातें लिख रहे हैं जबकि देवगन की फिल्म की आलोचना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  संजय दत्त ने बर्थडे पर मीडिया को दी गालियां? देखें वीडियो

खान को इसमें यह जवाब देते हुए सुना गया, ‘‘करण जोहर की फिल्म के बारे में अच्छा ट्वीट करना होगा, उन्होंने मुझे 25 लाख रूपया दिया है।’’ ये फिल्में इस दिवाली 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही हैं।