दिल्ली
फिलिपीन में आज भयंकर विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। लोकल मीडिया के अनुसार यह विस्फोट फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के दक्षिणी गृह नगर दावाओ में आज रात बाजार में हुआ।
इसे भी पढ़िए : ISIS में शामिल केरल के लड़के ने परिवार को भेजा मैसेज, कहा- यहां जन्नत है, तुम भी आ जाओ
सीएनएन फिलिपीन्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति के प्रवक्ता अर्नेस्टो अबेला ने बताया कि विस्फोट में दस लोग मारे गए हैं। सीएनएन फिलिपीन्स के फुटेज में विस्फोट स्थल पर सुरक्षा बलों को जांच करते दिखाया गया है।
































































