इराक की राजधानी बगदाद में हमला, 15 की मौत, दर्जनों घायल

0
इराक हमला

 

दिल्ली

इराक की राजधानी आज फिर बम के धमाको से दहल उठा। बगदाद में आज श्रृंखलाबद्ध हमलों में 15 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हुए। इन हमलों में हथियार के एक गोदाम में हुआ विस्फोट शामिल है जिससे इराक की राजधानी के उपर धुंए का गुबार सा बन गया।

इसे भी पढ़िए :  विमान में बगल में बैठी महिला को गलत तरीके से छूने के आरोप में भारतीय बुजुर्ग गिरफ्तार

यह हमला इराक की राजधानी में सुरक्षा की कमजोर स्थिति रेखांकित करता है। राजधानी में हाल ही में कई हमले किए गए जिसमें जुलाई में शापिंग सेंटर पर बम विस्फोट की घटना शामिल है जिसमें करीब 300 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  इराक फिर आईएसआईएस के आतंकी हमलों से दहला, दो हमलों में 46 व्यक्ति मारे गए

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी बगदाद में कम से कम तीन रॉकेट गिरे जिससे पांच लोग मारे गए और 15 लोग घायल हुए।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने जारी किया नया बर्बर वीडियो, तुर्की के सैनिकों को जिंदा जलाया, देखें वीडियो