पुंछ में LOC के पास पाकिस्तानी रेेंजर्स ने अंधाधुंध बरसाई गोलियां, सीमा पर तनाव

0
पाकिस्तानी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इस बार फिर पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमापार से गोलियां बरसाईं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक संघर्षविराम का उल्लंधन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

इसे भी पढ़िए :  नगरोटा आर्मी यूनिट पर हमले में 2 अफसर समेत 7 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

रक्षा प्रवक्ता ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि, पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आधी रात को भारतीय सैन्य चौकियों पर बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में चौकियों पर भारी मोर्टार दागे और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

इसे भी पढ़िए :  अरुण जेटली को नहीं पता कितने पुराने अमान्य नोट सरकार के पास वापस आए

उन्होंने कहा, हमारे सैन्य बल उचित जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और आखिरी रिपोर्ट आने तक हमारे सैन्य बलों में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। गोलीबारी अब भी जारी है। पुलिस ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट शाहपुर कंडी इलाके में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार, लेकिन उसके मंसूबे सफल नहीं होंगे: राजनाथ सिंह

अगली स्लाइड में पढ़े आखिर कब-कब पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse